Aaj Braj Main Holi Re Rasiya Bhajan Lyric | Chitra Vichitra Ji Lyrics

| Song Name | Aaj Braj Main Holi Re Rasiya Bhajan Lyric |
| Singer(s) | Chitra Vichitra Ji |
| Album | HOLI BHAJAN |
| Music Label | KRISHNA BHAJAN |
Aaj Braj Main Holi Re Rasiya Bhajan Lyric | Chitra Vichitra Ji Lyrics
आज बृज में होली रे रसिया।
होरी रे रसिया, बरजोरी रे रसिया॥
अपने अपने घर से निकसी,
कोई श्यामल कोई गोरी रे रसिया||1||
कौन गावं के कुंवर कन्हिया,
कौन गावं राधा गोरी रे रसिया।
नन्द गावं के कुंवर कन्हिया,
बरसाने की राधा गोरी रे रसिया।
आज बृज में होली रे रसिया....||2||
कौन वरण के कुंवर कन्हिया,
कौन वरण राधा गोरी रे रसिया।
श्याम वरण के कुंवर कन्हिया प्यारे,
गौर वरण राधा गोरी रे रसिया।
आज बृज में होली रे रसिया....||3||
कौन के हाथ कनक पिचकारी,
कौन के हाथ कमोरी रे रसिया।
कृष्ण के हाथ कनक पिचकारी,
राधा के हाथ कमोरी रे रसिया।
आज बृज में होली रे रसिया....||4||
इत ते आए कुंवर कन्हिया,
उत ते राधा गोरी रे रसिया।
उडत गुलाल लाल भए बादल,
मारत भर भर झोरी रे रसिया।
आज बृज में होली रे रसिया....||5||
अबीर गुलाल के बादल छाए,
धूम मचाई रे सब मिल सखिया।
चन्द्र सखी भज बाल कृष्ण छवि,
चिर जीवो यह जोड़ी रे रसिया।
आज बृज में होली रे रसिया....||6||
आज बृज में होली रे रसिया।
होरी रे रसिया, बरजोरी रे रसिया.....
YouTube Video

0 Comments
Request a Bhajan Lyrics